फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

244 फोन कॉल, 302 लोग लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
244 फोन कॉल और 302 लोग लापता...। अपनों को खोजने के लिए कनेक्ट सेंटर में दूसरे राज्यों से फोन कॉल आ रही हैं। बाढ़ के कहर में हजारों लोग श्रीनगर में अभी तक फंसे हैं। अधिकतर लोग राहत और बचाव सेवाएं नहीं मिल पाने के कारण जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


बाढ़ और भारी बारिश में लापता हो गए या बिछड़ गए लोगों को अपनों से मिलाने के लिए डिवीजनल कमिश्नर कार्यालय जम्मू में कनेक्ट सेंटर स्थापित किया गया है।

यहां पर बाहरी राज्यों के लोगों ने भी अपनों के लिए फोन कॉल की है। इन बातों से मालूम होता है कि बाहरी राज्यों के सैकड़ों लोग घाटी में अभी तक लापता है, जिनका पता नहीं चल सका है।

अधिकतर कॉल्स बाहरी राज्यों से

डिवकॉम जम्मू ने लापता लोगों की तलाश के लिए कार्यालय में कनेक्ट सेंटर स्थापित किया है, जिसमें दो टोल फ्री नंबरों सहित चार लैंडलाइन नंबर दिए गए हैं। 24 घंटे में चलने वाली तीन शिफ्टों में यह कनेक्ट सेंटर काम कर रहा है। अभी तक कुल 244 फोन कॉल आई हैं, जिनमें से अधिकतर बाहरी राज्यों की है।

इन्होंने 302 लोगों के घाटी में आई बाढ़ के बाद से लापता होने की शिकायतें दर्ज करवाई हैं। बाहरी राज्यों के लोगों में अधिकतर मजदूर तबके के हैं। सैकड़ों लोगों की ओर से दी गई जानकारी के जवाब में मात्र एक फीसदी ही रिस्पांस मिला है।

यानी 302 लापता लोगों में से मात्र 3-4 लोगों का ही पता लग पाया है। कनेक्ट सेंटर में बनारस, यूपी, बिहार, पंजाब, दिल्ली, गुजरात, लखनऊ सहित अन्य कई जिलों तथा राज्यों से लोगों के फोन आ रहे हैं।
विज्ञापन

अपनों की तलाश में जम्मू आने की तैयारी

फोन करने वाले घाटी में रहने वाले अपनों के नाम, पते और फोन नंबर लिखवा रहे हैं तथा कनेक्ट सेंटर से लगातार जुड़े रहते हुए पूछताछ कर रहे हैं। लापता लोगों के साथ फोन से संपर्क पूरी तरह से खत्म होने के बाद बाहरी राज्यों में बैठे लोग अपनों की तलाश में जम्मू आने की तैयारी कर रहे हैं।

कनेक्ट सेंटर पर इन नंबर से करें संपर्क
हेल्पलाइन नंबर 0191-2471522 और 2471922 तथा टोल फ्री नंबर 0191-2472022 और 2472322 पर लापता लोगों की सूचना दर्ज कराई जा सकती है। लापता लोगों के घर वाले किसी भी समय फोन कर मदद मांग सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें