फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से जम्मू में पर्यटन को करोड़ों का फटका

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ से पर्यटन विभाग को करोड़ों रुपया का नुकसान हुआ है। अकेले जिला जम्मू में ही पर्यटन के लिए निर्माणाधीन ढांचों को पांच करोड़ का नुकसान हुआ है। बाढ़ से विक्रम चौक स्थित चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन टल गया है।
विज्ञापन


अखनूर स्थित जिया पोता घाट को भी तेज बहाव से भारी क्षति पहुंची है। सिद्धड़ा गोल्फ कोर्स का उद्घाटन भी लटक गया है। यहां भी लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पर्यटन विभाग के निदेशक सौजन्य शर्मा के अनुसार तवी और चिनाब दरिया किनारे स्थापित ढांचों को काफी नुकसान पहुंचा है।

इसमें काफी हिस्सा पानी के साथ बह गया है। उल्लेखनीय है कि आगामी बीस सितंबर को विक्रम चौक स्थित चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन किया जाना था।
विज्ञापन

सड़कें और अन्‍य ढांचागत नुकसान भी उठाना पड़ा

लेकिन तवी किनारे स्थापित इस पार्क की बाढ़ से किनारों पर लगाई गई कई ग्रिल बह गई हैं। बाढ़ से तवी किनारे वाले हिस्से को ज्यादा क्षति हुई है। इसमें बैठने के लिए लगाए गए कई स्टैंड गिर कर क्षतिग्रस्त हुए या बह गए हैं।

पार्क के साथ करीब 24 लाख रुपये के एलईडी सिस्टम भी तबाह हो गया है। तवी के तेज बहाव ने पूरे ढांचे को तहस नहस कर दिया है। इसी तरह अखनूर स्थित जिया पोता घाट पर चिनाब में आई बाढ़ से फेंसिंग को नुकसान पहुंचा है।

लोगों के चलने के लिए बनाई गई सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। दरिया किनारे का काफी हिस्सा पानी के साथ बह गया है। निदेशक शर्मा ने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट सरकार को भेजी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें