फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, आखिर जम्मू से श्रीनगर कैसे जाता है 'दरबार'

विज्ञापन
विज्ञापन
दरबार मूव के चलते शनिवार को जम्मू से लेकर उधमपुर तक फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग कड़ी सुरक्षा के बीच रहा। हर चार या पांच किलोमीटर की दूरी पर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। जब तक दरबार मूव का काफिला गुजर नहीं गया, जवान मुस्तैदी के साथ तैनात रहे। यातायात व्यवस्था को भी पूरी तरह से बनाकर रखा गया।
विज्ञापन


शनिवार को दरबार मूव का पहला दिन था। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस की तरफ से शुक्रवार रात से ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए थे। सुबह जब दरबार मूव का काफिला निकला तो जवान पूरी तरह से राजमार्ग को अपने कब्जे में लिए हुए थे।

घाटी की तरफ जाने वाले ट्रकों को टिकरी के पास रोका गया था और दरबार के वाहनों को निकलने के लिए अलग से स्थान रखा गया था। इसके अलावा पुलिस को जहां पर भी कोई वाहन बिना किसी कारण के रुकता हुआ नजर आया, उसको आगे की तरफ रवाना किया गया।
विज्ञापन


पुलिस की तरफ से कहीं पर भी यातायात व्यवस्था को खराब नहीं होने दिया गया। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान शाम तक डटे रहे। सभी वाहनों के गुजरने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

डीजीपी ने दरबार मूव की सुरक्षा जांची

दरबार मूव के मद्देनजर सुरक्षा को पुख्ता करने हेतु शनिवार को राज्य पुलिस महानिदेशक के राजिंद्रा ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कश्मीर संभाग के आईजी जेएम जिलानी और आईजीपी ट्रैफिक जम्मू जेपी सिंह भी थे। डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आपसी तालमेल बनाकर सुरक्षा इंतजाम कड़े करें।

इससे पहले अधिकारियों ने जानकारी दी कि कश्मीर में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है और सुरक्षा के हर लिहाज से कड़े इंतजाम किए गए हैं। दरबार मूव के चलते श्रीनगर में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए एक व्यापक नीति बनाने पर भी बल दिया गया। आईजी ट्रैफिक जेपी सिंह ने बताया कि दरबार मूव के चलते यातायात पुलिस ने प्लान तैयार किया है।

बताया कि रेडियो कश्मीर क्रासिंग से लेकर अमीरा कदल से रेजिडेंसी रोड तक यातायात बंद रहेगा। यहां से कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। इन क्षेत्रों के सड़क किनारे लोगों के वाहन पार्क नहीं होने दिए जाएंगे। यह भी बताया कि पुलिस संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि शहर में अतिक्रमण न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें