फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता लागू करवाने का समय आ गया : जितेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अमरनाथ भूमि आंदोलन के समझौते को लागू करवाने का समय आ गया है। आलोचनाओं से परे हटकर शहीदों के सम्मान के लिए लड़ाई लड़नी होगी।
विज्ञापन


केंद्र में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। एक नई उम्मीद जगी है और आंदोलन के समझौते के लिए गृह मंत्रालय के पास विस्तृत रिपोर्ट भेजकर राज्य सरकार से समझौते पर स्टेट्स रिपोर्ट मांगी जाएगी।

रविवार को गीता भवन में श्री अमरनाथ यात्रा संघर्ष समिति के श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे डा. सिंह ने भूमि आंदोलन के शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन

भूमि आंदोलन में शहीद हो गए थे 13 लोग

उन्होंने कहा कि अमरनाथ भूमि आंदोलन सामाजिक आंदोलन था। उसने इतिहास में अपना स्थान बनाया है लेकिन भूमि आंदोलन पर ध्यान न देकर आलोचना में उलझे रहे।

उन्होंने समिति से कहा कि वह समझौते के सभी दस्तावेज तैयार करके गृह मंत्रालय को भेजे, जिस पर राज्य सरकार से सारी रिपोर्ट ली जाएगी। शहीदों को सम्मान देने के साथ हमें आंदोलन के समझौते पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि अमरनाथ भूमि आंदोलन ऐतिहासिक था, जिसमें पूरा देश जुड़ा। समझौते के तहत शहीद परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी सहित व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों, व्यवसायियों, दुकानदारों, उद्योगपतियों को आर्थिक पैकेज के साथ आपराधिक मामलों को वापस लिया जाए। भूमि आंदोलन में 13 लोग शहीद हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें