फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर में मिला नवजात, जानवरों ने कई जगहों पर काटा, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। दुधाधारी मंदिर के पास गली में एक नवजात बरामद हुआ। उसे उपचार के लिए उपजिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जम्मू रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार कुछ दुकानदारों ने मंदिर से सटे नाले में नौ बजे नवजात को पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। उसे अस्पताल में उपचार के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल ले गए। नवजात कपडे़ में लिपटा हुआ था और उसके चेहरे को किसी जानवर के नोचने के कारण आंख और नाक का कुछ हिस्सा गायब था। माना जा रहा है नवजात को रात के समय ही नाले में रखा गया होगा। लोगों को लावारिस नवजात मिलने की जानकारी मिली तो मौके पर भीड़ लग गई। कहा कि ऐसी घटना से इंसानियत शर्मसार होती है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे गंभीर हालत में एसजीएम अस्पताल जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बीएमओ अशोक कुमार ने बताया नवजात शिशु के चेहरे पर किसी जानवर कटने के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें