बिलावर नगर कमेटी के वार्ड नंबर छह स्थित एक मकान में संदिग्ध हालात में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। यह घटना मंगलवार सुबह दस बजे के करीब हुई। बताया जाता है कि घर में किराएदार के तौर पर रहने वाली मनीरा बेगम अपने दो बच्चों के साथ दुकान पर दर्जी का काम करने के लिए चली गई।
जब मोहल्ले वासियों ने घर से धुआं निकलता देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। साथ ही कई स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। हालांकि तब तक आग काफी भड़क चुकी थी और घर में रखा सामान जलकर राख हो गया था। तहसीलदार पंकज शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवार को आश्वासन दिया कि नुकसान का आकलन करवा कर सरकार की ओर से हरसंभव सहायता की जाएगी। संवाद