फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: प्रदेश में 95 हजार मतदाता बढ़े, 27 मई को प्रकाशित होगी नई मतदाता सूची

Fri, 12 May 2023 04:16 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार विशेष मतदाता सूची अभियान छह मई को संपन्न हो चुका है। 15 मई तक दावों और आपत्तियों के निपटान के बाद 27 मई को नई मतदाता सूची को चुनाव विभाग प्रकाशित कर देगा।
विज्ञापन
vote new - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में 27 मई को नई मतदाता सूची प्रकाशित होगी। चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार विशेष मतदाता सूची अभियान छह मई को संपन्न हो चुका है। 15 मई तक दावों और आपत्तियों के निपटान के बाद 27 मई को नई मतदाता सूची को चुनाव विभाग प्रकाशित कर देगा।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विशेष मतदाता सूची अभियान में प्रदेश में करीब 95 हजार नए मतदाता बढ़े है। हालांकि दावों और आपत्तियों के निपटान के बाद पांच से दस फीसदी तक मतदाताओं की संख्या में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के बाद मतदाता सूचियों के सारांश संशोधन का काम 2022 को हुआ था। अंतिम मतदाता सूचियों को 25 नवंबर 2022 को जारी किया गया था। इसमें जम्मू-कश्मीर में सात लाख 72 हजार मतदाताओं की संख्या बढ़ी थी। कुल मतदाताओं की संख्या 8359771 पर पहुंच गई थी। इसमें 4291687 पुरुष मतदाता और 4067900 महिला मतदाता शामिल थे। वहीं, 184 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल थे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 2018 से विधानसभा भंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें