फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजबुल कमांडर साब्जार अहमद का नया वीडियो वायरल

Tue, 02 Aug 2016 11:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकी - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
हिज्ब का नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बुरहान की मौत के बाद दक्षिणी कश्मीर के जंगलों में हिज्ब का नया कमांडर साब्जार अहमद और सद्दाम पाडर साथ दिख रहे हैं।
विज्ञापन


दोनों बुरहान के करीबी रहे हैं और उसकी ग्रुप के 11 सदस्यों में शामिल थे। साब्जार अब हिज्ब का डिवीजनल कमांडर बनाया गया है और सद्दाम को दक्षिणी कश्मीर जिला कमांडर की बागडोर सौंपी गई है।

इन दोनों ने बुरहान की तर्ज पर ही 11 सदस्यों का ग्रुप बनाया है जिसके पोस्टर हाल ही में दक्षिणी कश्मीर में चिपकाए गए थे। इसी ग्रुप का पिछले सप्ताह एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें हिज्ब के छह आतंकी जंगलों में सेना की वर्दी में हथियारों से लैस दिख रहे थे।
विज्ञापन


ताजा वीडियो भी दक्षिणी कश्मीर के जंगलों का है जिसमें इन दोनों कमांडर सहित पांच आतंकी दिख रहे हैं। एक आतंकी वीडियो शूट कर रहा है। सूत्रों के अनुसार हिज्ब के इस ग्रुप में सभी नए लड़के हैं जो बुरहान की मौत के बाद हिज्ब में शामिल हुए हैं।

वीडियो को अपनी तथा हिज्ब की उपस्थिति दर्शाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि रविवार को पुलवामा में फातिहा ख्वानी में लश्कर का कश्मीर चीफ अबू दुजाना भी देखा गया था।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें