रेलवे की ओर से बंगलूरू से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए शुभ समाचार है। रेलवे विभाग जल्द ही बंगलूरू-कटड़ा के बीच साप्ताहिक ट्रेन शुरू करने जा रहा है, जिससे सबंधित क्षेत्रों से यात्री सीधे अपने निर्धारित स्थान तक पहुंच सकेंगे। पहली प्रीमियम साप्ताहिक ट्रेन बंगलूरू से कटड़ा के लिए सात फरवरी (शनिवार) को रवाना होगी।
मिली जानकारी के अनुसार जसवंतपुर-श्री वैष्णो देवी कटड़ा सुपरफास्ट प्रीमियम साप्ताहिक ट्रेन नंबर-22679 शनिवार सुबह 11:30 बजे बंगलूरू से कटड़ा के लिए चलेगी और सोमवार को शाम 7:45 पर यहां पहुंचेगी।
वहीं ट्रेन संख्या 22680 मंगलवार सुबह 6:30 बजे यहां से बंगलूरू के लिए रवाना होगी। 18 बोगियों की इस ट्रेन में 11 स्लीपर, एक टू टायर एसी, थ्री-टायर एसी बोगियां शामिल होंगी।
इस ट्रेन के शुरू होने से सबसे अधिक लाभ दक्षिण भारत से आने वाले श्रद्धालुओं को सीधे धर्मनगरी कटड़ा पहुंचने का होगा।