फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने उठाई क्षेत्रीय स्वायत्तता की मांग

Mon, 02 Feb 2015 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने रियासत के तीन क्षेत्रों जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के लिए क्षेत्रीय स्वायत्तता की मांग की है। राज्य सरकार की देखरेख में निर्वाचित प्रशासनिक ढांचों को और अधिक अधिकार सौंपने की मांग की।
विज्ञापन


एनसी के प्रांतीय अध्यक्ष और नागरोटा के निर्वाचित विधायक देवेंद्र सिंह राणा ने कहा, 'यह अलग-थलग पड़े रहने, असंतुलन, विभिन्न क्षेत्रों एवं उपक्षेत्रों के बीच भेदभाव खासकर हाल ही में संपन्न चुनाव के दौरान विभाजनकारी राजनीतिक तत्वों द्वारा ध्रुवीकरण के बीज बोने तथा क्षेत्र एवं धर्म के आधार पर अलग अलग मजबूत खांचे बनाने की कोशिश के मद्देनजर, इन धारणाओं को खत्म करने की जरुरत है।'

उन्होंने जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के लिए क्षेत्रीय स्वायत्तता और राज्य सरकार की देखरेख में निर्वाचित स्वायत्त क्षेत्रीय प्रशासनिक ढांचों और निर्वाचित स्वायत्त जिला परिषदों को एक निकाय के तौर पर और अधिकार दिए जाने की मांग की ताकि लोगों की विकास एवं राजनीतिक आकांक्षाएं तृप्त हों।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इसका उद्देश्य राज्य के प्राधिकार को कमजोर करना नहीं बल्कि संघवाद की भावना को बढ़ावा देना तथा हर क्षेत्र को तरक्की एवं समान विकास में समान अवसर प्रदान करना है।'
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें