फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से जम्मू के लिए नई ट्रेन शुरू

Tue, 12 Apr 2016 07:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : PTI
विज्ञापन
गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ रही रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए नार्दन रेलवे ने जम्मू के लिए एक और नई साप्ताहिक ट्रेन चलाने को मंजूरी दी है।
विज्ञापन


यह ट्रेन मंगलवार को गोरखपुर से जम्मू के लिए हुई है और वीरवार को जम्मू से गोरखपुर के लिए चलेगी। जब से स्कूलों में परीक्षाएं खत्म हुई हैं और गर्मियों की छुट्टियां पड़ी हैं, तब से जम्मू पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

पिछले कुछ दिनों में रेलवे ने जम्मू के लिए नौ नई ट्रेनें चलानी शुरू कर दी है तो अब दसवीं ट्रेन को भी चलाना शुरू कर दिया है। दसवीं ट्रेन 12 अप्रैल मंगलवार को रात 10:55 पर रवाना की गई और यह बुधवार रात करीब दस बजे जम्मू पहुंचेगी और फिर वीरवार सुबह 4:10 पर जम्मू से गोरखपुर के लिए रवाना होगी और शनिवार सुबह पौने 12 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने एसी टू टियर, एसी थ्री टियर, स्लीपर और जनरल कोच लगाए हैं। जिस प्रकार यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है आने वाले दिनों में रेलवे और भी नई ट्रेनें चला सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें