फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में सुरक्षा कोर ग्रुप ने आतंकियों से निपटने के लिए बनाई नई रणनीति

Tue, 27 Dec 2016 08:59 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
विज्ञापन
encounter - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
घाटी में सुरक्षा कोर ग्रुप ने सर्दी के सीजन के सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करने के बाद नई रणनीति बनाई है। श्रीनगर के बादामी बाग स्थित चिनार कोर मुख्यालय में सेना, पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के आला अफसरों ने गहन मंथन किया।
विज्ञापन


अपने-अपने सुरक्षा प्लान साझा कर आपसी समन्वय बढ़ाने से लेकर तमाम चुनौतियों से निपटने की तैयारी पर जोर दिया गया। हाल के महीनों में आतंकी हमलों में आई तेजी के मद्देनजर बर्फबारी के सीजन की संवेदनशीलता को देखते हुए आतंरिक और बाहरी सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा के बाद साझा सुरक्षा प्लान तैयार किया गया।

बैठक में मौजूद चिनार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधु ने कहा, सर्दी के सीजन की चुनौतियों से निपटने के लिए तमाम एजेंसियों को पहले से बेहतर तालमेल के साथ काम लेना होगा। सुरक्षा से जुड़ा तंत्र मजबूत करने के लिए आपसी समन्वय सबसे जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंरिक और बाहरी सुरक्षा चुनौतियों को लेकर खाका तैयार

encounter - फोटो : Amar Ujala
राज्य पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा ने कहा, घाटी में कायदा कानून की समस्या से लेकर अन्य सुरक्षा चुनौतियाें के लिए पूरी तैयारी की जरूरत है। सुरक्षा प्रबंधों में और पैनापन लाना होगा।

चर्चा के दौरान आंतरिक और बाहरी सुरक्षा चुनौतियों को लेकर खाका तैयार किया गया। इसमें काउंटर इनफिल्ट्रेशन और काउंटर टेररिजम ग्रिड को मजबूत करने की योजना साझा की गई।

एक सैन्य अफसर ने बताया कि सुरक्षा कोर ग्रुप की बैठक में खासतौर पर बर्फबारी के दौरान आतंक रोधी अभियानों को ज्यादा प्रभावी ढंग से अंजाम देने और स्थानीय कायदा कानून व्यवस्था बनाए रखने की व्यवस्थाआें को लेकर फुलप्रूफ प्लान तैयार करने की कोशिश की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें