कठुआ। भारत सरकार ने 15 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया है।
इसके तहत कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) की ओर से मंगलवार को ग्राम पंचायत मीरपुर रामा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कृषि अधिकारियों ने किसानों को पौध संरक्षण तकनीकों के बारे में बताया।
जिला मुख्य कृषि अधिकारी जतिंदर कुमार के मार्गदर्शन में केवीके प्रमुख डॉ. विशाल महाजन ने किसानों को एकीकृत खेती सहित खरीफ की फसल धान और विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में बताया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. महाजन और डॉ. अनामिका जम्वाल ने अभियान के बारे में किसानों से बातचीत कर विभिन्न क्षेत्र और पौध संरक्षण तकनीकों से उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया।
एईओ सुरिंदर शर्मा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएमकेएसवाई), किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (एचएडीपी) आदि सहित प्रमुख केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।
इस मौके पर उपमंडल कृषि अधिकारी कमल राजन, कृषि विस्तार अधिकारी कठुआ सुरिंदर शर्मा, कनिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी रविंदर पॉल सिंह सहित पशुपालन, भेड़पालन, मत्स्य पालन, बागवानी आदि विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत लगाए शिविरसंवाद न्यूज़ एजेंसी
बिलावर। कृषि विभाग की ओर से चलाए गए विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को मांडली, डूंगड़ा और फिंतर गांव में शिविर लगाकर किसानों को जागरूक किया गया। तीनों गांवों में चलाए गए अभियान में करीब 150 किसानों ने हिस्सा लेकर सरकार की ओर से चलाई गईं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।
उपखंड कृषि अधिकारी रवि शर्मा ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आय बढ़ाने के लिए किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत आने वाले दिनों में बिलावर उप मंडल की कई पंचायतों में 12 जून तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में कृषि विभाग से संजय शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, अनामिका जमवाल, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।