संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। स्थानीय युवाओं ने मंगलवार को साइकिल रैली निकाल लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया। इसके साथ ही नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। समाज कल्याण विभाग की तरफ से आयोजित रैली को डिप्टी कमिश्नर निधि मलिक ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मिनी सचिवालय से शुरू हुई युवाओं की यह साइकिल रैली नई बस्ती से होते हुए माड़ी में स्थित जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज तक गई। समाज कल्याण विभाग के जिला अधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि छब्बीस दिनों तक लगातार नशे से होने वाले नुकसान बारे लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम होंगे।