जीएमसी की बीएसएल 3 लैब में 500 से अधिक टेस्ट
जीएमसी जम्मू की बीएसएल 3 लैब में पहली बार बड्डाल जैसे बड़े घटनाक्रम में 500 से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। ये टेस्ट वायरल और वैक्टीरिया की पहचान के लिए किए गए। इसके साथ इन सैंपलों को पीजीआई चंडीगढ़ भेजकर जीएमसी और पीजीआई की टेस्ट रिपोर्ट का आकलन किया गया, जिसमें दोनों टेस्ट में वायरस या वैक्टीरिया न मिलने पर टाक्सिन की थ्यूरी पर काम किया गया। पीजीआई चंडीगढ़ में भी बड्डाल मामले में 80 तक सैंपल भेजे गए हैं।