श्रीनगर में एक नए बाल चिकित्सा अस्पताल की स्थापना की मुख्यमंत्री ने घोषणा की। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि जब तक एक स्वतंत्र बाल चिकित्सा अस्पताल लाल देद प्रसूति अस्पताल के करीब नहीं स्थापित होता तब तक सरकार बेमिना में निर्माणाधीन प्रसूति अस्पताल में बाल चिकित्सा देखभाल के लिए पूरी तरह समर्पित दो मंजिलों का निर्माण होगा।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि अस्पतालों में प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ की आवश्यकता के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के नर्सिंग परिषद द्वारा तय मानदंडों के अनुसार जम्मू और श्रीनगर में नए नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना करने की आवश्यकता है जिसके लिए उन्होंने जम्मू और कश्मीर के विश्वविद्यालयों के वीसी को निर्देश दिए।
युवाओं में बढ़ती नशीले पदार्थों के सेवन से उत्पन्न चुनौती पर गंभीर चिंता जाहिर करते हुए मुफ्ती ने राज्य के सभी जिला अस्पतालों में आयुक्त/सचिव, एच एंड एमईडी को परामर्श कें द्र स्थापित करने के लिए कहा।
राज्य में पांच नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल करते हुए मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को भूमि के हस्तांतरण में तेजी लाने के लिए मुख्य सचिव को आदेश दिए ताकि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से वित्तीय मदद के लिए संपर्क किया जाए।
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि बारामुला, अनंतनाग, डोडा, कठुआ और राजोरी में नव स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों के निर्माण पर 189 करोड़ खर्च किया जाएगा।
बैठक में राज्य स्वास्थ्य और समाज कल्याण मंत्री आसिया नकाश, मुख्य सचिव बीआर शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बीबी व्यास के अलावा संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।