फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लोगों को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। आम लोगों और भारतीय सेना के जवानों एवं अधिकारियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोगों को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पुंछ पुलिस ने एसएसपी शफकत हुसैन और एएसपी मोहन शर्मा के निर्देश पर जिले के उपजिला मेंढर के बालाकोट में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना की 18 जाट रेजीमेंट के सैन्य कर्मियों के लिए नए आपराधिक कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। सत्र के दौरान पुलिस चौकी बालाकोट के प्रभारी ने भारत के नए आपराधिक कानूनों का अवलोकन प्रदान किया और कानूनी ढांचे में महत्वपूर्ण बदलावों पर प्रकाश डाला। कानून प्रवर्तन और न्याय वितरण पर उनके प्रभाव पर जोर दिया। सेना के अधिकारियों और कर्मियों ने चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग लिया और पुंछ पुलिस की ओर से की गई पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें