संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे के लखनपुर टोल प्लाजा पर सोमवार से नई बढ़ी हुई दरों को लागू कर दिया गया। अधिसूचना के बाद एलएमवी वाहनों में कार, जीप को अब पांच रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ रहे हैं। श्री अमरनाथ यात्रा से पहले और पर्यटन सीजन में नई दरों को लागू किए जाने से हाईवे पर सफर अब महंगा हो गया है।
दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे राम कुमार, अनीश, आदित्य और सौरव ने बताया कि वे अपने निजी वाहन से आ रहे हैं। दिल्ली से कटड़ा तक कई जगह उन्हें बढ़ा हुआ टोल चुकाना पड़ा है। उन्हें उम्मीद थी कि केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू कश्मीर से टोल हट जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं टोल और बढ़ गया है।