फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सरकार के साथ ही नए युग की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्ती मोहम्मद सईद द्वारा रविवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही जम्मू कश्मीर में एक नये युग का सूत्रपात हो गया। देश के एकमात्र मुस्लिम बहुल राज्य में भाजपा पहली बार सरकार में शामिल हुई।
विज्ञापन


जनसंघ के पहले अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शहादत के समय से ही जम्मू कश्मीर संघ परिवार के लिए भावनात्मक मुद्दा रहा है। यही कारण है कि भाजपा के सभी दिग्गज नई सरकार की ताजपोशी के ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

धुर विरोधी दो राजनीतिक दलों पीडीपी और भाजपा के गठबंधन से सरकार बनने के इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए जम्मू विश्व विद्यालय के जोरावर सिंह सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, रामलाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, शाहनवाज हुसैन और राम माधव  समेत कई दिग्गज मौजूद थे।
विज्ञापन


मुफ्ती मोहम्द जब शपथ लेकर अपनी सीट पर आए तो मोदी ने उन्हें गले लगाकर अभिवादन किया। राज्यपाल एन एन वोहरा ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के साथ 15 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

भाजपा कोटे से 11 और पीडीपी कोटे से 13 मंत्री बनाए गए हैं। इनमें दो महिलाएं हैं। प्रिया सेठी को रविवार को ही राज्यपाल द्वारा विधानसभा सदस्य के तौर पर मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

सीएम मुफ्ती के अलावा पीडीपी के 13 वजीर

नई सरकार के गठन के साथ ही 49 दिन पुराना राज्यपाल शासन समाप्त हो गया। भाजपा और पीडीपी को समझौते तक पहुंचने में दो माह का वक्त लगा। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री मुफ्ती, उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह और मंत्री डॉ. हसीब द्राबू ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) जारी किया जिसमें विवादास्पद मुद्दों से कन्नी काटते हुए विकास को मूलमंत्र बनाया गया है।

कैबिनेट मंत्रियों में अब्दुल रहमान वीरी, चंद्र प्रकाश, जावेद मुस्तफा मीर, लाल सिंह चौधरी, अब्दुल हक खान, बालि भगत, सौयद बशारत बुखारी, सुखनंदन कुमार, चौधरी जुल्फीकार, सज्जाद लोन, डा. हसीब द्राबू, गुलाम नबी लोन, सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी, इमरान रजा अंसारी, और नईम अख्तर शामिल हैं।

राज्य मंत्रियों की सूची में छेरिंग दोरजे, अब्दुल मजीद पडार, सुनील शर्मा, मोहम्मद अशरफ मीर, अब्दुल गनी कोहली, प्रिया सेठी, पवन गुप्ता और आसिया नकास शुमार हैं। प्रिया सेठी को रविवार को ही राज्यपाल की ओर से विधानसभा सदस्य मनोनीत किया गया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें