फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुफ्ती मोहम्मद सईद ने राज्य के लोगों के भविष्य को सुरक्षित रखा'

Sun, 08 Jan 2017 09:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ राज्यपाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राज्यपाल एनएन वोहरा ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद दूर की सोच रखने वाले नेताओं में से एक थे। उन्होंने बेहतर तरीके से अपने लोगों के भविष्य को सुरक्षित रखने पर हमेशा ध्यान केंद्रित रखा। हमें जम्मू-कश्मीर को समृद्ध राज्य बनाने के लिए उनके सपनों को साकार करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। 
विज्ञापन


कल्चरल एकेडमी की पत्रिका शीराजा के मुफ्ती मोहम्मद विशेषांक को जारी करने के लिए आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि मुफ्ती धर्म निरपेक्ष थे। विचारधारा का उनके लिए बहुत महत्व नहीं था, बल्कि राज्य एवं राज्य के लोगों के कल्याण और विकास के लिए वह हमेशा एक ही विचारधारा पर रहे।

आधुनिक तकनीकों के साथ ही विकास परियोजनाओं के नवीनीकरण तथा कुछ नया लाने के लिए उन्होंने हमेशा कार्य किया। शिक्षा, पर्यटन तथा बागवानी के क्षेत्र उनके दिल के करीब थे। उनकी नीतियों ने कम समय में ही राज्य को विकास के पथ पर अग्रसर किया। उच्च घनत्व के फलों के पौधों के उत्पादन पर विशेष ध्यान देते हुए बागवानी क्षेत्र को गेम चेंजिंग बनाना उनका सपना था।
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट से आमदनी सात से आठ हजार करोड़ से बढ़कर 25 से 30 हजार करोड़ तक पहुंच जाने की संभावना है। इससे राज्य के प्रत्येक हिस्से में समृद्धि आएगी।

किसानों को अपने उत्पाद सस्ते में बेचने के लिए मजबूर नहीं होना होगा। वह अपने उत्पादों को रेल के जरिये कोलकाता तथा दिल्ली की मंडियों में ऊंचे दर पर भेज सकते हैं। इन सभी कार्यों तथा विकास कार्यों को तय समय में पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने मुफ्ती मोहम्मद सईद की जीवनी पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। 
 
विज्ञापन

मोराजा में छपी मुफ्ती के सफलता की कहानी

कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री और राज्यपाल - फोटो : Amar Ujala
कल्चरल एकेडमी के सेक्रेटरी डा. अजीज हाजनी ने शीराजा अंक की विशेषताओं को बताया। शीराजा जरनल को उर्दू और अंग्रेजी में प्रकाशित किया गया है।

इसमें मुफ्ती के पत्रकार से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक की कहानी पेश की गई है। इसमें दिखाया गया है कि किस प्रकार मुफ्ती मोहम्मद सईद ने संघर्ष करके ऊंचाइयों को हासिल किया। इसमें महबूबा मुफ्ती का साक्षात्कार भी है। इस मौके पर वित्त एवं संस्कृति मंत्री डा. हसीब द्राबू, समाज कल्याण मंत्री सज्जाद गनी लोन, शिक्षा मंत्री नईम अख्तर, सांसद मुजफ्फर हुसैन बेग, वीसी सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रो. मेहराजुद्दीन, कश्मीरी लेखक प्रो. रहमान राही सहित कई लोग उपस्थित रहे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें