फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू जिले में बनेंगे 2,700 बंकर, पहले 1,300 बनाए जा चुके

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पाकिस्तान के मंसूबे देखते हुए जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास के गांवों में प्रशासन ने 2,700 नए बंकर बनाने का निर्णय लिया है। इसके पहले 1,300 बंकर बनकर तैयार किए जा चुके हैं। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी की थी।
विज्ञापन



ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की तरफ से भीषण गोलाबारी में सीमावर्ती गांवों को काफी नुकसान पहुंचा। कई परिवार भी प्रभावित हुए। इनमें कई के मकान जहां गोलाबारी में क्षतिग्रस्त हुए थे, वहीं कई लोग घायल भी हुए थे। इन स्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने जम्मू सीमा से सटे क्षेत्रों में 2,700 बंकर बनाए जाने का निर्णय लिया है। यहां पर पूर्व में 1,300 बंकर बनाए जा चुके हैं।
बीते दिनों जम्मू कश्मीर दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षा की समीक्षा करने के बाद और अधिक बंकर बनाए जाने की आवश्यकता जताई। इसमें कहा गया कि आगे और बंकर बनाए जाएं इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। गृहमंत्री के आश्वासन को अमलीजामा पहनाने की दिशा में जिला प्रशासन तेजी से जुट गया है। इसको लेकर मंडलायुक्त रमेश कुमार बताया कि बंकर बनाए जाने के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है। सर्वे के बाद स्थितियां साफ होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें