फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अवैध खनन के आरोप में छह गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। पुलिस ने अवैध खनन में संलिप्त छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की सेक्शन 39/128 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध खनन कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। खनन वाली सामग्री कई गुना ज्यादा दाम पर बेची जा रही है। एसएसपी परमवीर सिंह के आदेश पर अतिरिक्त एसपी इफ्तिखार अहमद, डीएसपी हेडक्वार्टर विशाल सिंह जमवाल और एसएचओ रंजीत सिंह राव ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी अंकुश कुमार, रविंदर सिंह, विनोद कुमार, राहुल कुमार सभी निवासी सिला तथा बलबीर सिंह निवासी तलवाड़ा और राजेश सिंह निवासी सुनगढ़ी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा ट्रैक्टर (जेके20ए 6258) और ट्रॉली (जेके20सी 2757) को जब्त किया गया।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी को इस संदर्भ में सूचना दे दी गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अवैध खनन करने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर परेशानी का कारण बनने वालों पर आने वाले दिनों में भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें