फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में इस जगह पर बनेगा नया एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलीचराना में 131 एकड़ भूमि पर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बनेगा। इसमें 12 एकड़ भूमि पर निजी स्वामित्व है जिसके लिए भूमि मालिकों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही शेष भूमि राज्य सरकार की है। उसका जल्द हस्तांतरण किया जाएगा। यह फैसला शनिवार को सांसद जुगल किशोर शर्मा की अध्यक्षता में हुई एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में किया गया।

बैठक में रनवे के विस्तार, वाच टावरों की संख्या बढ़ाने तथा यात्री सुविधाओं को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में सांसद ने कहा कि जम्मू एयरपोर्ट पर विमानों के आने तथा जाने का समय काफी कम है।
विज्ञापन


सुबह पहली फ्लाइट 9:20 बजे आती है और आखिरी फ्लाइट शाम 4:20 बजे जाती है। इसकी वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सुझाव दिया कि सुबह कम से कम एक घंटे पहले फ्लाइट का समय किया जाए और शाम को इसकी अवधि दो घंटे बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

131 एकड़ भूमि पर बनाने का प्रस्ताव

इसके साथ ही एयरपोर्ट पर यात्रियों को रिसीव करने तथा छोड़ने जाने वालों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था न होने पर भी चर्चा हुई। इसके लिए सभी सुविधाओं से युक्त वेटिंग हाल बनाने पर भी सहमति बनी। सहमति बनी।

महसूस किया गया कि फिलहाल इसकी लंबाई काफी कम है। इसकी लंबाई 1300 फीट तक बढ़ाई जाए ताकि विमानों की लैंडिंग में किसी प्रकार का खतरा न रहे। साथ ही एयरपोर्ट परिसर से होकर गुजरने वाले दो नालों पर स्लैब डालने का भी फैसला किया गया ताकि बर्ड हिट जैसी घटनाओं की आशंका न रहे।

एयरपोर्ट पर लाइट की कमी पर चर्चा में बताया गया कि 2.22 करोड़ रुपये पीडीडी को दिए गए हैं, लेकिन, अब तक कोई काम नहीं हुआ। इस पर संबंधित विभाग से संपर्क कर काम जल्द पूरा कराने पर सहमति बनी। बैठक में गांधीनगर के विधायक कवींद्र गुप्ता, एयरपोर्ट डायरेक्टर डीके गौतम, डीसी सिमरनदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें