फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नीट के परीक्षार्थी बोले, प्रश्न उम्मीद के अनुरूप आए

विज्ञापन
विज्ञापन
-जम्मू-कश्मीर में करीब 30 हजार छात्रों ने दी परीक्षा, शहर में केंद्रीय विद्यालय गांधीनगर में लगभग 500 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन

-सुरक्षा की दृष्टि से जांच की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2024 की परीक्षा रविवार को हुई। दोपहर दो से शाम 5:20 बजे तक परीक्षा चली। जम्मू-कश्मीर में 30 हजार के करीब परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं जम्मू शहर में केंद्रीय विद्यालय गांधीनगर, कान्वेंट स्कूल गांधीनगर में परीक्षा केंद्र बना था। परीक्षा देकर केंद्रों के बाहर आए परीक्षार्थियों के चेहरे खिले-खिले दिखे। उन्होंने कहा कि परीक्षा में प्रश्न उम्मीद के अनुरूप ही आए थे।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय गांधीनगर में बने परीक्षा केंद्र में पांच सौ परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। यहां सुबह दस बजे से ही परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह 11 बजे से परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू हुआ। इसमें तीन स्तर पर जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्रों में भेजा गया। परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड और आधार कार्ड की जांच की गई। सुरक्षा की दृष्टि से जांच की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। लड़के और लड़कियों को अलग-अलग कतारों में प्रवेश दिया गया। वहीं कान्वेंट स्कूल गांधीनगर में भी इस तरह की स्थिति रही। दोनों परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12 बजे तक लंबी-लंबी कतारें लगी थी। परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश दिया गया, जिसके बाद गेट बंद कर दिए गए। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, पेन-पेंसिल, पानी की बोतल जैसे चीजें ले जाने की अनुमित नहीं दी गई। छात्रों के साथ-साथ अभिभावक भी शाम पांच बजे तक डटे रहे। इस तरह श्रीनगर में भी परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें