फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: 11 जुलाई के बाद होगी NEET की स्टेट मेरिट लिस्ट की घोषणा

Thu, 29 Jun 2017 08:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Demo Photo
विज्ञापन
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की स्टेट मेरिट लिस्ट 11 जुलाई के बाद घोषित की जाएगी। स्टेट में मेडिकल की कुल 750 सीटें हैं, जिनमें एमबीबीएस की 500, जबकि बीडीएस की 250 सीट शामिल हैं।
विज्ञापन


पांच से 11 जुलाई तक प्रवेशार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद स्टेट मेरिट लिस्ट घोषित कर काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिशनेंस (जेकेबीओपीईई) के परीक्षा नियंत्रक डा. बीएल गुप्ता के अनुसार इसके लिए आनलाइन व्यवस्था की जा रही है।

गौरतलब है कि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) के परिणाम घोषित होने के बाद से देश भर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही पिछले दिनों अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भी दाखिले के लिए हुई परीक्षा के परिणाम जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें