फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: दो लाख के करीब पहुंचा बाबा बर्फानी के दर्शनार्थियों का आंकड़ा

Fri, 14 Jul 2017 08:50 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2017 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बम बम भोले के जयघोष के साथ शुक्रवार को पारंपरिक पहलगाम और बालटाल ट्रैक से 9719 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ यह आंकड़ा 186853 तक पहुंच गया है। अगले एक-दो दिन में दर्शन यात्रियों की संख्या दो लाख के पार हो जाएगी।
विज्ञापन


इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 191 छोटे-बड़े वाहनों में 4105 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। इसमें 3111 पुरुष, 892 महिलाएं और 102 साधु शामिल रहे। बाबा के दरबार में हाजिरी देने के लिए रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 

यात्रा के लिए पहलगाम और बालटाल ट्रैक पर अभी तक मौसम अनुकूल बना हुआ है। खराब मौसम ने यात्रियों के कदम नहीं रोके हैं। रियासत में मानसून सक्रिय होने के साथ निरंतर बारिश हो रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के आसपास ठंड

अमरनाथ यात्रा 2017 - फोटो : FILE PHOTO
साउथ कश्मीर हिमालय में समुद्र तल से 3952 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के आसपास ठंडक कायम हैं। अभी तक पौने दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं को पवित्र हिमलिंग के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में रोजाना जत्थे में शामिल होने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अनंतनाग आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें