फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को मिलीं चार एनसीसी इकाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र कुमार ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

उधमपुर में छह जेएंडके बटालियन, एक एयर स्क्वाड्रन, कुपवाड़ा में सात जेएंडके बटालियन और कारगिल में 2 लद्दाख बटालियन एनसीसी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। युवा सशक्तीकरण और राष्ट्रीय एकीकरण के लिए पहल स्वरूप जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में चार नई राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाइयाें की स्थापना की गई। शुक्रवार को इनका उद्घाटन उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र कुमार ने कमान मुख्यालय में किया। इन इकाइयों में 6 जेएंडके बटालियन एनसीसी, उधमपुर में 1 एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, कुपवाड़ा में 7 जेएंडके बीएन एनसीसी और कारगिल में 2 लद्दाख बटालियन एनसीसी शामिल हैं।
मुख्यातिथि ले. जनरल सुचिंद्र कुमार ने गार्ड ऑफ ऑनर के बाद नवगठित इकाइयों को सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी का प्रतीक स्क्रॉल प्रदान किया। उत्तरी कमान प्रमुख ने राष्ट्रीय एकीकरण में एनसीसी की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एनसीसी का प्रशिक्षण और अनुशासन युवाओं के दृष्टिकोण को आकार देता है। इस पहल का उद्देश्य लड़कों और लड़कियों को समान रूप से सशक्त बनाना है। उनमें नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव की भावना विकसित करना है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के युवाओं में अपार संभावनाएं हैं और राष्ट्र के लिए उनका योगदान परिवर्तनकारी हो सकता है। एनसीसी के एयर स्क्वाड्रन का गठन भी किया गया है। यह कैडेटों को विमानन के रोमांचक क्षेत्र का पता लगाने और पारंपरिक भूमिकाओं से परे अपने क्षितिज को व्यापक बनाने का अवसर देगा।
विज्ञापन

-
बीस लाख तक बढ़ाई जाएगी कैडेट शक्ति
एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने कहा कि 1948 में स्थापित एनसीसी ने निरंतर विकास हुआ है। नेतृत्व, अनुशासन और सेवा की भावना के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाया गया है। देश भर में 17 लाख कैडेटों की 825 एनसीसी इकाइयों में 6,500 स्कूल और 4,500 कॉलेज शामिल हैं। अब हम जम्मू-कश्मीर और लद्दाख निदेशालय द्वारा नई स्थापना और मौजूदा एनसीसी बटालियनों के राष्ट्रव्यापी विस्तार के साथ कुल कैडेट शक्ति को 20 लाख तक बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


देश में पहली बार मिला 1 लद्दाख बटालियन को यूनिट प्रशस्ति पत्र
अतिरिक्त महानिदेशक, एनसीसी निदेशालय जम्मू कश्मीर और लद्दाख मेजर जनरल राजेश कुमार सचदेवा ने बताया कि 28 कैडेट अधिकारी बने हैं, 178 पुलिस में सब इंस्पेक्टर बने, 799 अग्निवीर बने और 221 ने सम्मान के साथ हमारे देश की सेवा करने के लिए कांस्टेबल की भूमिका निभाई। उन्होंने निदेशालय के तीन कैडेटों के साहस की सराहना की, जिन्हें वर्ष 2025 के लिए माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए चुना गया है। एडीजी ने बताया कि 1 लद्दाख बटालियन को लद्दाख के उपराज्यपाल से यूनिट प्रशस्ति पत्र मिला है। देश में पहली बार किसी यूनिट को ऐसा सम्मान मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें