जम्मू। जम्मू की अदालत ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की धीमी जांच पर नाराजगी जताई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट के पीठासीन अधिकारी अमरजीत सिंह लंगेह (वेकेशन सेशंस जज) ने सख्ती दिखाते हुए एनडीपीएस मामले में पुलवामा के आरोपी की न्यायिक हिरासत 15 दिन के लिए बढ़ा दी।
आवेदन में आरोपी मोहम्मद मकबूल भट निवासी डोगरी पोरा की न्यायिक हिरासत मांगी गई थी। उसे जिला जेल अंबफला से वर्चुअल मोड पर पेश किया गया। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने कोर्ट को बताया कि आरोपी को 19 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने कहा कि गंभीर मामले में जांच पूरी करने में 116 दिन लगना, वह भी एनसीबी जैसी स्पेशल एजेंसी की ओर से सराहनीय नहीं कहा जा सकता।
अदालत ने जांच अधिकारी को जांच में तेजी लाने और जल्द चार्जशीट पेश करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत को 29 जून तक के लिए और बढ़ा दिया। जेएनएफ