फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: उमर अब्दुल्ला बोले- भाजपा जनता को बताए घाटी में किस पार्टी को कर रहे समर्थन, पीडीपी पर भी बरसे

Sun, 21 Apr 2024 05:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

उमर ने कहा कि भाजपा ने कश्मीर घाटी की तीन सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतारे हैं, तो ऐसे में उन्हें जनता को बताना चाहिए कि भाजपा घाटी में किसे समर्थन कर रही है।
विज्ञापन
मियां अल्ताफ और उमर अब्दुल्ला - फोटो : अर्शिद मीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने रविवार को भाजपा और पीडीपी पर निशाना साधा। उमर ने कहा कि भाजपा ने कश्मीर घाटी की तीन सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतारे हैं, तो ऐसे में उन्हें जनता को बताना चाहिए कि भाजपा घाटी में किसे समर्थन कर रही है। साथ ही उमर ने पीडीपी पर भी निशाना साधा और उसे चुनाव लड़ने पर भाजपा को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने रविवार को अनंतनाग जिले के बिजबेहड़ा में रैली को संबोधित किया।

विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी होने के बावजूद भी पीडीपी और नेकां विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल हुए, लेकिन सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई। ऐसे में घाटी में दोनों पार्टियों ने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। उधर, भाजपा ने घाटी में उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

उमर अब्दुल्ला ने बिना नाम लिए कहा, 'इंडिया गठबंधन भाजपा के विरोध में खड़ा है और इंडिया गठबंधन यहां इस मंच पर है। जो लोग इस मंच पर नहीं हैं वे भाजपा को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेकां पर स्वार्थी होने का आरोप लगाया जा रहा है। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती हर दिन अपने भाषण में यह कह रहीं हैं कि नेकां स्वार्थी तरीके से काम कर रही है, तो क्या कांग्रेस भी स्वार्थी है। उनके साथ कांग्रेस और नेकां दोनों पार्टियों के नेता प्रचार कर रहे हैं। एमवाई तारिगामी ने भी मियां अल्ताफ अहमद (नेकां उम्मीदवार) को समर्थन दिया है। क्या तारिगामी भी स्वार्थी हैं।

अब्दुल्ला ने कहा कि अगर नेशनल कॉन्फ्रेंस स्वार्थी होती, तो उसने कारगिल में एक उम्मीदवार खड़ा किया होता, जहां उसके पास लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC) में बहुमत है।

वहीं, पुलवामा में एक पूर्व सार्वजनिक बैठक में, अब्दुल्ला ने लोगों से आग्रह किया कि यदि वे जम्मू-कश्मीर की पहचान की रक्षा करना चाहते हैं तो वे नेकां उम्मीदवार आगा रूहुल्लाह को समर्थन दें। उन्होंने कहा, 'हमारी नौकरियां खतरे में हैं, हमारी पहचान खतरे में है। अगर हमें ये सब बचाना है तो यहां से केवल नेकां को समर्थन देना चाहिए।' पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है, जो इस साल के अंत में होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें