फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी-भाजपा 35ए और 370 को कमजोर किया

Fri, 14 Aug 2015 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नेकां के संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने कहा है कि पीडीपी और भाजपा वोट बैंक के लिए भारतीय संविधान के 35ए और अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष दर्जे के अधिकार को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। नेकां ऐसी कोशिशों को नाकाम करने पर काम करेगी।
विज्ञापन


भारतीय संविधान में विभिन्न सब सेक्शन (ए से जी) आर्टिकल 371 के तहत नगालैंड, मिजोरम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, आंध्र प्रदेश, गोवा को विशेष अधिकार मिले हैं।

जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 और 35 ए के तहत स्वतंत्र तौर पर फैसले लेने के अधिकार हैं। इससे रियासत को लाभ मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि पीडीपी और भाजपा की गठबंधन सरकार जनविरोधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के नेता ऐसी बयानबाजी करके जम्मूवासियों को एम्स जैसे मुद्दे पर भटका रहे हैं। नेकां राजनीतिक स्तर को मजबूत रखने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें