बदली हुई परिस्थितियों में रियासत में महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व में सरकार गठन की दशा में भाजपा समन्वयक के रूप में राम माधव द्वारा निभाई जा रही जिम्मेदारी नजमा हेपतुल्ला को सौंपी जा सकती है।
नजमा के श्रीनगर दौरे और महबूबा से मुलाकात को इसी नजरिये से देखा जा रहा है। राम माधव ने मुफ्ती के नेतृत्व में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में राष्ट्रीय महासचिव राम माधव की असम तथा अन्य राज्यों के चुनाव में व्यस्तता को देखते हुए हाईकमान यह बदलाव करना चाहता है।