फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी पंडितों की वापसी के वादे और धुंधले हो गए: उमर

Tue, 19 Jan 2016 03:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कश्मीरी पंड़ितों के निष्कासन दिवस के मौके पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उमर ने कहा कि एक साल और बीत गया, लेकिन राज्य में कश्मीरी पंडितों को वापस लाने के प्रयासों में कोई प्रगति नहीं हुई।
विज्ञापन


उमर ने अपने एक ट्वीट में कहा कि एक और साल बीत गया लेकिन विस्थापित कश्मीरी पंडितों की वापसी की कोशिश में कोई प्रगति नहीं हुई है। वादे और धुंधले हो गए हैं।
Another year passes with no further progress in bringing back the displaced Kashmiri Pandits. Words sound even more hollow #KPExodusDay— Omar Abdullah (@abdullah_omar) January 19, 2016
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार से बहुत उम्मीदें थीं। बाकी दलों पर तो केवल बातें बनाने के आरोप लग रहे थे, लेकिन कुछ नहीं बदला।
Much was expected of the current government where all others were accused of paying only lip service but nothing changed #KPExodusDay— Omar Abdullah (@abdullah_omar) January 19, 2016

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अब हम केवल इतना कर सकते हैं कि कश्मीर के पूर्ण होने की उम्मीद में हम कश्मीरीयत की भावना को जिंदा रखने की अपनी प्रतिबद्धता बरकरार रखें।
All we can do is recommit ourselves to do what we can to keep the spirit of Kashmiriyat alive in the hope that Kashmir will be complete soon— Omar Abdullah (@abdullah_omar) January 19, 2016


उन्होंने कहा कि मेरे परिवार ने इस तरह की परिस्थियों में अपना घर छोड़ा था। मुझे मालूम है अपने घर को फिर ना देख पाने का डर। हालांकि मैं यहां कम रहता था।
My family left under somewhat similar circumstances so I know the fear of not seeing home again, though mine was short lived #KPExodusDay— Omar Abdullah (@abdullah_omar) January 19, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें