फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिये माता वैष्णो देवी का विदेशी फूलों से सजा दरबार

Wed, 10 Oct 2018 02:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
माता वैंष्णों देवी की प्राकृतिक पिंडी - फोटो : फाइल
नवरात्र महोत्सव के शुरू होने के साथ मां वैष्णो देवी के दरबार में रौनक बढ़ गई है। भवन और गुफा को विदेशी फूलों से सजाया गया है। इसकी भव्यता देखते बन रही है। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए प्रमुख चौराहों पर प्रवेश द्वार भी बनाए गए हैं। वहीं महोत्सव और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को लेकर एहतियातन सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन

2 of 5
vaishno devi
भवन मार्ग सहित पूरी धर्मनगरी में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। एसएसपी रियासी निशा नतयाल के अनुसार कटड़ा से भवन तक जवान तैनात रहेंगे। भवन मार्ग पर हर श्रद्धालु को मेटल डिटेक्टर मशीन से गुजरना अनिवार्य किया गया है। सामान को एक्स-रे मशीन से चेक किए बिना आगे नहीं ले जाने दिया जाएगा।  
विज्ञापन

3 of 5
vaishno devi
डॉग स्क्वायड का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। कटड़ा से भवन तक सीआरपीएफ व राज्य पुलिस के जवान चौबीस घंटे नजर बनाए हुए हैं। एसएसपी के अनुसार निकाय चुनाव के लिए सीआईएसएफ की कंपनी भी मंगवा गई है, ताकि कोई परेशानी नहीं आए। उधर, रेलवे स्टेशन पर भी जीआरपी व आरपीएफ की टीमें औचक नाके लगा कर लोगों की जांच पड़ताल कर रही है।

 

4 of 5
vaishno devi
भेंट प्रतियोगिता, इंटरनेशनल दंगल बनेगा आकर्षण का केंद्र
नवरात्र महोत्सव इस बार अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता, इंटरनेशनल दंगल, हास्य व्यंग्य, प्रतियोगिता आदि मुख्य आकर्षण होंगे। कार्यक्रम के लिए पंडाल बनाने का काम भी अंतिम चरण में है। इस बार सामाजिक संदेश की प्रस्तुति भी महोत्सव का हिस्सा रहेगी। वहीं भेंट प्रतियोगिता के आखिरी दिन मेगा फाइनल में कई बड़ी बॉलीवुड हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। दंगल केे आयोजन के लिए मलटीपर्पज स्टेडियम में अखाड़ा बनाने की कवायद चल रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vaishno devi
इसमें देश व विदेश के पहलवान दांवपेंच आजमाएंगे। वहीं हास्य व्यंग्य प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बाहरी राज्य से भी कलाकार पहुंचेंगे। भेंट प्रतियोगिता के ऑडिशन पिछले कई दिनों से लिए  जा रहे हैं, जबकि दंगल में भाग लेने के लिए देश के अलावा बेला रूस, इंग्लैंड, व यूक्रेन से पहलवान पहुंचेंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें