फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी नवेद को दिल्ली लाने जम्मू पहुंचा विशेष विमान

Thu, 13 Aug 2015 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर से जिंदा पकड़े गए आतंकी नवेद उस्मान को आज दिल्ली लाया जाएगा। एनआईए की टीम नवेद को जम्मू से दिल्ली ले जाने के लिए विशेष विमान का इंतजाम किया है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो दिल्ली में नवेद का नार्को टेस्ट किया जा सकता है। उसके बाद जांच एजेंसियां नवेद से और पूछताछ कर सकती हैं। आतंकी नवेद को दिल्ली ले जाने के लिए जम्मू टेक्नीकल एयरपोर्ट पर लाया गया है।
विज्ञापन


किसी प्रकार की चूक से बचने के लिए एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। जानकारी के मुताबिक, नवेद को करीब 1 बजे विशेष विमान में बिठाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि नवेद को पिछले हफ़्ते ही जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से सेना के काफ़िले में हमला करने के दौरान पकड़ा गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें