फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK: सरकार ने कैंसर मरीजों को दी बड़ी राहत

Thu, 13 Aug 2015 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने रियासत में कैंसर मरीजों की बढ़ती संख्या को गंभीरता से लेते हुए इलाज के लिए राशि बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए स्किमस सौरा और मेडिकल कालेज जम्मू को एक-एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इस राशि से आर्थिक तौर पर कमजोर मरीजों को राहत दी जाएगी। बुधवार को एसकेआईसीसी श्रीनगर में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत मुख्यमंत्री ने जनता को 70 एंबुलेंस और वैक्सीन वैन समर्पित कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए आधुनिक कैंसर चिकित्सा को विकसित करने की जरूरत है। स्किमस में 120 करोड़ रुपये की लागत से स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य महकमे में ढांचे को तो विकसित किया जा रहा है, मगर विशेषज्ञ डाक्टरों की सूची में लगातार गिरावट चिंता का विषय है। उन्होंने बाहरी राज्यों में सेवाएं दे रहे डाक्टरों से अपील की कि वे रियासत में वापस आकर अपने लोगों को इलाज दें।

सरकार अस्पतालों में पर्याप्त पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए सभी जिलों में नर्सिंग कालेज स्थापित करने पर काम करेगी। जेएंडके पीएससी और एसएसबी को भी रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए कहा गया है।

सरकार दूरवर्ती इलाकों में विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती कर रही है, ताकि बेहतर इलाज के लिए लोगों को श्रीनगर या जम्मू का रुख न करना पड़े। सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में जच्चा बच्चा और माडल अस्पताल का निर्माण कर रही है।

उन्होंने कहा कि 70 नए वाहनों में 66 एंबुलेंस शामिल की गई हैं, जिससे लोगों को बेहतर एंबुलेंस सेवाएं मिल सकेंगी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह ने कहा कि बेहतर एंबुलेंस सेवाओं के लिए क्रिटिकल केयर एंबुलेंस के लिए टेंडर किए गए हैं। जिसमें शीघ्र क्रिटिकल केयर एंबुलेंस राज्य की सड़कों पर दौड़ेंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें