भद्रवाह। मतदाताओं को सशक्त, सतर्क, सुरक्षित और जागरूक बनाने के लिए भद्रवाह में 11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस जोश एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर एडीसी राकेश कुमार के नेतृत्व में एक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें इलेक्टोलर पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) मुख्य रूप से शामिल हुए। वहीं, एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली नए बस स्टैंड कोटली, कॉलेज संपर्क मार्ग सहित विभिन्न बाजारों से गुजरने के बाद सामुदायिक हॉल कोटली में संपन्न हुई। इस दौरान लोगों को वोट के महत्व के बारे में बताया गया।
एडीसी ने मतदाताओं को देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव में अधिक से अधिक भागीदारी करने पर जोर दिया। पात्र मतदाताओं को समय पर नामांकित किया जाएगा और हर साल 25 जनवरी को पहचान पत्र (ईपीआईसी) सौंपा जाएगा। बाद में लोगों ने मतदान का संकल्प लिया। इस अवसर पर तहसीलदार जिशान ताहिर, एईई पीएमजीएसवाई अत्ता मोहम्मद शेख, एईई राज कुमार, एईई दिलशाद अहमद, जेई नजीर शेख, प्रिंसिपल मोहम्मद अनद अहमद, एनसीसी के जेडी अधिकारी आरिफ राणा, नगर कमेटी भद्रवाह के ईओ यूसुफ-उल-उमर, बीडीसी अध्यक्ष ओमी चंद और डीडीसी सदस्य यद्धवीर ठाकुर उपस्थित रहे।