जम्मू के सुंजवां स्थित सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले की जांच के लिए नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। एनआईए की टीम ने जवानों से आतंकी हमले से जुड़ी जानकारियां हासिल की।
बताया जा रहा है कि एनआईए हमले की जांच में रोहिंग्य एंगल को काफी गंभीरता से ले रही है। इस पूरे मामले में उनसे भी पूछताछ हो सकती है। जम्मू कश्मीर विधानसभा के स्पीकर कविंद्र गुप्ता ने भी आतंकियों का रोहिंग्य से कनेक्शन होने की आशंका जताई थी।
गौरतलब है कि 38 घंटे बाद भी सेना और आंतकियों में मुठभेड़ अभी जारी है जिस कारण से एनआईए की टीम अंदर नहीं जा पाई। सेना प्रमुख बिपिन रावत ने भी आज आतंकी हमले वाले कैंप का हवाई दौरा किया था।