फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए भूमि कानून के खिलाफ सड़क पर उतरी नेशनल कांफ्रेंस

विज्ञापन
जम्मू रेसीडेंसी रोड पर प्रदर्शन करते एनसी नेता व कार्यकर्ता। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। नए भूमि कानून के खिलाफ शुक्रवार को जम्मू में नेशनल कांफ्रेंस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी रेजिडेंसी रोड स्थित नेशनल कांफ्रेंस के संभागीय मुख्यालय से लेकर राजभवन तक रैली निकालना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रेजिडेंसी रोड से आगे नहीं जाने दिया। इस दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं में हल्की धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन

संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि नए भूमि कानून जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ धोखा हैं। उन्होंने कहा पार्टी प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला को ईद मिलाद उन नबी के कार्यक्रम में भी शामिल होने से रोका गया है। जन और युवा विरोधी भाजपा सरकार की नीतियों का नेकां कड़ा विरोध करेगी।
उन्होंने कहा महाराजा हरि सिंह ने 1927 में स्टेट सब्जेक्ट कानून लाया था। वहीं शेर-ए-कश्मीर शेख मोहम्मद अब्दुल्ला ने भूमि पर काम करने वालों को भूमि का हक दिया था। यह दोनों कानून जम्मू-कश्मीर के लोगों के हित में थे। लेकिन नया भूमि कानून लाकर और अनुच्छेद 370 को समाप्त कर जनहित में महान नेताओं के बनाए कानूनों को समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश व अन्य कई राज्यों में वहां के लोगों को भूमि पर रोजगार पर हक की सुरक्षा के लिए कई कानून बनाए गए हैं, लेकिन जम्मू कश्मीर की जनता से सारे हक छीने जा रहे हैं। उन्होंने कहा डॉ. फारूक अब्दुल्ला देश में राष्ट्रवाद और धर्मनिरपेक्षता की मिसाल हैं। उन्होंने कहा नेकां कश्मीर में भाजपा नेताओं हत्या को कायरतापूर्ण और निंदनीय कार्रवाई मानती हैं। सभ्य समाज में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं हें। इस अवसर पर सुरजीत सिंह सलाथिया, अजय कुमार सडोत्रा, रतन लाल गुप्ता, मुश्ताक अहमद बुखारी, जावेद राणा, शेख बशीर अहमद, ठाकुर कश्मीरा सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें