फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के युवाओं को तराशने पहुंचे देश के नामी औद्योगिक घराने

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बदले जम्मू कश्मीर में युवाओं को तराशने के लिए शनिवार को आयोजित एक दिवसीय युवा संवाद व पहुंच विषयक कार्यशाला में शामिल होने के लिए देशभर के नामी गिरामी औद्योगिक घरानों तथा करियर काउंसलिंग संस्थानों के प्रतिनिधि श्रीनगर पहुंच गए हैं। सुबह नौ बजे से एसकेआईसीसी में आयोजित कार्यशाला में रणनीति बनाए जाएगी ताकि प्रदेश की युवा शक्ति को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जा सके।
विज्ञापन

कार्यशाला में युवा शक्ति को छह क्षेत्रों में संवारने की रणनीति बनेगी। इनमें आजीविका सृजन, शिक्षा व उद्यमिता विकास, खेल, करियर, वित्तीय सहायता व मनोरंजन शामिल हैं। कार्यशाला में रणनीति तैयार होने के बाद दूसरे चरण में युवाओं से संवाद का कार्यक्रम होगा। विभिन्न क्षेत्रों के लिए बनी कमेटी युवाओं को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराने में मदद करेंगी। कार्यशाला में हिंदुजा, अशोक लेलेंड, रिलायंस, आईसीआईसीआई, इंडसइंड, बांबे स्टॉक एक्सचेंज, आईआईएम जम्मू, एनआईटी श्रीनगर, विप्रो आदि शामिल होंगी। कुछ कंपनियां ऑनलाइन भी जुड़ेंगी।
आयोजन स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। डल झील तथा आस पास के इलाकों में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने के साथ ही उस रास्ते पर यातायात भी प्रतिबंधित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्येक जिले में यूथ सेंटर की होगी स्थापना
युवा शक्ति को चमकने का मौका देने के सरकार ने यूथ इम्पावरमेंट सोसाइटी (यस) का गठन किया है। इसके तहत प्रत्येक जिले में यूथ सेंटर की स्थापना की जाएगी। यस तीन स्तर पर काम करेगी। इसमें केंद्र शासित, जिला तथा ब्लाक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें