फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद में नेकां के दो एमएलसी निलंबित

Tue, 06 Oct 2015 09:34 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद में भी मंगलवार को हंगामा हुआ। नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के एमएलसी ने पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार पर निशाना साधा। कार्यवाही के दौरान परिषद के चेयरमैन द्वारा नेकां के दो एमएलसी को निलंबित किया गया।
विज्ञापन


विधान परिषद की कार्यवाही निर्धारित समय के अनुसार सुबह 11 बजे शुरू हुई, लेकिन जैसे ही परिषद के चेयरमैन हाजी इनायतल्ला ने अपनी कुर्सी संभाली, तो नेकां एमएलसी कैसर जमशेद लोन ने ‘सेव आर्टिकल 35ए’ का नारा लगाया और उसको लेकर परिषद में बहस की मांग की।

लेकिन, चेयरमैन द्वारा मुद्दे को न्यायाधीन होने के चलते नियम 54 के अंतर्गत अनुमति नहीं दी गई। इस पर नेकां के एमएलसी द्वारा जमकर रोष व्यक्त किया गया। इसके अलावा कांग्रेस एमएलसी नजीर अहमद मोंगा ने नए राशन कार्ड में हुई धांधलियों की जांच की मांग की।
विज्ञापन


दोनों दलों के एलएलसी एक-दूसरे के मुद्दे का समर्थन करते हुए बेल में उतर आए। उन्होंने पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिषद में ‘पीडीपी-भाजपा सरकार हाय हाय’ जैसे नारे गूंजे।

हंगामे के समय वहां मौजूद उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह द्वारा उनको जवाब दिया गया। उन्होंने कहा कि जो लोग इस समय हंगामा कर रहे हैं उन्हीं की सरकार के दौरान चोरियां हुई हैं। सिंह ने कहा कि राज्य सरकार पर 70,000 करोड़ का जो बोझ है, वह भी उन्हीं की देन है।

इस दौरान नेकां के एमएलसी अली मोहम्मद डार और शौकत अहमद गनेई द्वारा टेबल पर चढ़कर हल्ला किया गया। बार-बार चेयरमैन के अनुरोध करने पर जब वह नहीं माने, तो चेयरमैन द्वारा उन्हें इस सत्र से निलंबित किया गया। इसके अलावा हंगामा कर रहे बाकी नेकां और कांग्रेस के एमएलसी को मार्शल-आउट किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें