फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में महिलाओं को मिले आरक्षण, कहा ऐसा करना समय की जरूरत

Sun, 11 Jul 2021 10:08 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

शेर-ए-कश्मीर भवन में बेगम शेख मोहम्मद अब्दुल्ला को दी श्रद्धांजलि।
विज्ञापन
देवेंद्र सिंह राणा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कांफ्रेंस के संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण दिए जाने पर बल दिया है। शेर ए कश्मीर भवन में रविवार को मदर ए मेहरबान बेगम शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राणा ने कहा कि बेगम साहिबा ने जीवन भर महिलाओं व समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए कार्य किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा नेशनल कांफ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर में स्थानीय निकायों और पंचायतों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण को लागू करवाया था। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण दिया जाना समय की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमले में मिला एक अन्य सुराग, हमले में प्रेशर फ्यूज का हुआ था इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर नेकां के एसटी, ओबीसी सेल के चेयरमैन बाबू रामपाल व महिला इकाई की अध्यक्ष सतवंत कौर डोगरा ने भी मदर ए मेहरबान को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में विजय लक्ष्मी दत्ता, विजय लोचन, रीता गुप्ता, स्वर्ण लता, प्रदीप बाली, दलजीत शर्मा, अशोक डोगरा, नार सिंह, ठाकुर यशवर्धन सिंह, पिंकी भट आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें