फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः नेशनल कांफ्रेंस ने फारूक से मिलने की मांगी इजाजत, कहा- पीएसए लगाना दुर्भाग्यपूर्ण

Fri, 04 Oct 2019 01:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू के नेशनल कांफ्रेंस नेताओं ने राज्यपाल से पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और कार्यकारी प्रधान उमर अब्दुल्ला से मुलाकात करने की अनुमति मांगी है। पार्टी शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद भविष्य की रणनीति तय करेगी। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद दोनों शीर्ष नेताओं पर पाबंदियां जारी हैं।

विज्ञापन

शेर-ए-कश्मीर भवन जम्मू में गुरुवार को बुलाई गई आपात बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने जम्मू-कश्मीर में मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की। बैठक में प्रस्ताव पारित करते हुए सांप्रदायिक सौहार्द, एकता, भाईचारे और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का फैसला किया गया।

जम्मू-कश्मीर के लोगों के हितों के लिए नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) प्रयासरत रही है। पिछले दो माह में राज्य में राजनीतिक गतिविधियों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया। उन्होंने घाटी में पार्टी के शीर्ष नेताओं पर अभी भी पाबंदियां जारी रखने की निंदा की। उन्होंने कहा कि मौजूदा सांसद, पांच बार मुख्यमंत्री रहे डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर पीएसए लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने देश में लोकतंत्र के साथ जम्मू-कश्मीर में शांति, विकास को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह पढ़ेंः इन तस्वीरों को देख देश के दुश्मन के सीने पर लोटेंगे सांप, युवा बोले- उसे सबक सिखाने के लिए तैयार हूं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें