पूर्व मंत्री अजय कुमार सडोत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अजय कुमार सडोत्रा ने मजबूत भारत के निर्माण के लिए युवाओं की ऊर्जा को प्रयोग करने पर बल दिया है। सडोत्रा मुंबई में आयोजित सिख प्रीमियर लीग के विजेता गोल गुजराल के खालसा क्रिकेट क्लब के सम्मान समारोह में पहुंचे थे।
नेकां नेता ने कह कि युवाओं के जोश को देश को मजबूत करने में प्रयोग करने की जरूरत है। युवा खुद को मजबूत भारत के निर्माण के लिए समर्पित करें। यह भारत के आने वाले कल के लिए एक अच्छा कदम होगा। युवाओं के लिए सरकार की तरफ से की जाने वाली सभी घोषणाएं का जमीनी स्तर पर लागू की जानी चाहिए। देश के युवाओं को रोजगार की आवश्यकता है। अगर हमारा देश रोजगार पर बेहतर काम करने में सफल रहा तो आने वाले दिनों में हमारा देश महाशक्ति अमेरिका से भी शक्तिशाली बन जाएगा।
सडोत्रा ने कहा कि हम खेलो इंडिया की बात करते हैं। भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत सारी प्रतिभाएं हैं जिनपर काफी कम धन खर्च किया जा रहा है। इससे उनकी प्रतिभा में ह्रास हो रहा है। मेरी मांग है कि प्रत्येक पंचायत स्तर पर एक मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाए। साथ ही खिलाड़ियों के लिए प्रशासनिक व सैन्य भर्तियों में आरक्षण को भी बढ़ाया जाए।
उन्होंने गोल गुरजाल में क्रिकेट मैदान न होने का हवाला देते हुए बाबा जुल्ला में बने रहे स्टेडियम का काम युद्ध स्तर पर करने की मांग की। नेकां नेता ने सिख प्रीमियर लीग में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को क्रिकेट किट और टी-शर्ट वितरित किए।