फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने कहा: सभी लद्दाखियों तक पहुंचेगा केंद्रीय योजनाओं का लाभ, स्थानीय प्रतिनिधियों ने सदस्यों से की मुलाकात 

Mon, 10 Jan 2022 09:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह

सार


राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य रिंचन लामो लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों वर्ग के बच्चों से लेकर महिलाओं और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। 
 
विज्ञापन
National Minorities Commission member Rinchen Lamo। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य रिंचन लामो ने कहा कि लद्दाख में केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को चरणवार रूप से जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों वर्ग के बच्चों से लेकर महिलाओं और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं हैं। इसका लाभ लोगों तक पहुंचाना होगा।

विज्ञापन


लद्दाख की रहने वाली रिंचन लामो लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह की ओर से आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थीं। परिषद सदस्यों ने कहा कि लामो का राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य बनना गौरव की बात है। लेह के प्रतिनिधियों ने शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता समेत कई अन्य मुद्दों पर बात रखी।

लेह परिषद के उपाध्यक्ष सेरिंग अंगचुक समेत अन्य प्रतिनिधियों ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं के तहत पूरे जिले को कवर किया जाना चाहिए। उन्होंने बच्चों को सरलता से पढ़ाने के लिए स्कूलों में भोटी भाषा और बौद्ध अध्ययन विषय के शिक्षकों की तैनाती की मांग उठाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें