फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: सभी स्कूलों में सुबह की सभा में राष्ट्रगान अनिवार्य, पर्यावरण के प्रति भी किया जाए जागरूक

Thu, 13 Jun 2024 04:30 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू कश्मीर

सार

जम्मू कश्मीर के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में सुबह की सभा राष्ट्रगान से शुरू करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही पर्यावरण के बारे में जागरूकता पैदा करने और  नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर स्कूल - फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के स्कूल शिक्षा विभाग ने केंद्र शासित प्रदेश के सभी स्कूलों को सुबह की सभा राष्ट्रगान से शुरू करने का निर्देश दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने एक परिपत्र के माध्यम से सभी स्कूलों को पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सुबह की सभा एक समान बनाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


बुधवार को जारी परिपत्र में कहा गया है, 'मानक प्रोटोकॉल के अनुसार सुबह की सभा राष्ट्रगान से शुरू होनी चाहिए।' विभाग ने कहा कि सुबह की सभा छात्रों में एकता और अनुशासन की भावना पैदा करने में एक अमूल्य अनुष्ठान साबित हुई है।

सभाएं नैतिक अखंडता, साझा समुदाय और मानसिक शांति के मूल्यों को पोषित करने के लिए मंच के रूप में काम करती हैं। हालांकि, यह देखा गया है कि इस तरह के महत्वपूर्ण अनुष्ठान को प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में समान रूप से नहीं निभाया जा रहा है। परिपत्र में स्कूलों के लिए 16 कदम सुझाए गए हैं।
विज्ञापन


विभाग ने सुझाव दिया कि अतिथि वक्ताओं को आमंत्रित किया जाए। पर्यावरण के बारे में जागरूकता पैदा की जाए तथा नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ जागरूकता पैदा की जाए। इन बातों को स्कूलों को सुबह की सभाओं में शामिल करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें