फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों का काल बने चीताह के साथ खड़ा हुआ देश, कहानी सुनकर होगा गर्व

Sun, 19 Feb 2017 06:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
चेतन चीता - फोटो : सोशल मीडिया
सीआरपीएफ के जांबाज कमांडेंट चेतन चीताह जिन्हें कई गोलियां लगीं, सारा बदन छलनी हो गया, लेकिन देशभक्ति का जज्बा ऐसा था कि उस वक्त मुल्क की हिफाजत का फर्ज जख्मों के दर्द से बड़ा हो गया। भारत मां का जांबाज लड़ता रहा और लड़ाई तब तक चली, जब तक कि शरीर का लहू देश के दुश्मनों को नेस्तनाबूत होते देख न लिया।
विज्ञापन

राजनीति, खेल और समाज के कई क्षेत्रों के लोगों ने मांगी दुआएं

2 of 6
चेतन चीता - फोटो : सोशल मीडिया
पर फिर उस जांबाज ने एक और जंग लड़नी शुरू की। मौत से अपनी जिंदगी की जीत की। कई गोलियां लगने के बावजूद बांदीपोरा में तीन आतंकियों को ढेर करने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए कमांडेंट चेतन चीताह को दिल्ली के एम्स में इलाज के लिए भर्ती किया गया है, जिसके बाद से ही देश के कोने-कोने में भारत मां के इस जांबाज के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
चेतन चीता - फोटो : सोशल मीडिया
गंभीर हालत में जिंदगी की इस जंग से लड़ रहे चेतन इस वक्त वेंटिलेटर पर हैं और आज इस लड़ाई में देश के करोड़ों लोग उनकी सलामती की दुआओं में उनके साथ खड़े हैं। सोशल मीडिया समेत देश के कई हिस्सों में चेतन की सलामती की दुआएं मांगी जा रही हैं। पीएम मोदी से लेकर सिने स्टार अमिताभ बच्चन तक सभी ने चेतन की सलामती के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये उन्हें अपनी दुआएं भेजी हैं। 

4 of 6
चेतन चीता - फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही कश्मीर के इस शूरवीर के लिए राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद कैफ, अभिनेता नाना पाटेकर समेत हजारों लोगों ने ईश्वर से इनकी सलामती की दुआएं की हैं।
विज्ञापन

5 of 6
चेतन चीता - फोटो : सोशल मीडिया
देश के इस जांबाज की बहादुरी के लिए दुआओं का सिलसिला कुछ ही घंटों के भीतर इतना हो गया कि फेसबुक, ट्विटर समेत सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर चेतन के नाम की दुआओं के हैशटैग ट्रेंड होने लगे। इन लोगों में बड़ी संख्या में जम्मू-कश्मीर के युवा और देश के अन्य राज्यों के हजारों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चेतन चीता - फोटो : ani
गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़ में गंभीर रूप से जख्मी 45 बटालियन के कमांडेंट चेतन चिताह को एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया था, जिसके बाद एम्स में उनका इलाज जारी है। चिताह के एम्स में भर्ती होने के बाद से ही देश भर में उनकी सलामती के लिए दुआओं का सिलसिला लगातार जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें