फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेन्द्र सिंह भाऊ का पगड़ी बांध कर किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योड़िया। अखिल भारतीय भाऊ राजपूत सभा के प्रधान पद के लिए रविवार को नियुक्ति समारोह का आयोजन बाबा अच्चो देवस्थान खोआडा पर किया गया। जहां पर लगातार दूसरी बार अखिल भारतीय भाऊ राजपूत सभा के प्रधान पद के लिए बिरादरी की तरफ से निर्विरोध चुने गए नरेन्द्र सिंह भाऊ का बिरादरी की कोर कमेटी की तरफ से पगड़ी बांध कर स्वागत किया। इस मौके पर बिरादरी के सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी लोगों ने एक साथ जय बाबा अच्चो देव स्थान पर प्रधान के साथ माथा टेक आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर नरेन्द्र सिंह भाऊ ने बिरादरी के लोगों को आश्वासन दिया कि बिरादरी के सभी लोगों ने जो मुझ पर विश्वास कर लगातार दूसरी बार निर्विरोध प्रधान बनाया है, मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे अच्छी तरह से निभाऊंगा। नरेन्द्र सिंह भाऊ ने बिरादरी के सभी लोगों से आपस में एकता और भाईचारा कायम रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एकता में बल है, इसलिए सभी एकता और भाईचारे से रहें । वहीं इस मौके पर बिरादरी के लोगों की तरफ से बाबा अच्चो देव स्थान खोआडा से लेकर वाया चककमलाल से होते हुए खौड़ तक भाऊ बिरादरी के लोगों की तरफ से एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए एक रैली का आयोजन भी किया। इसमेें बिरादरी के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें