फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत को विकास के पथ पर ले जाना चाहते हैं मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री का पद संभाले हुए डॉ जितेंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू कश्मीर राज्य में विकास देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि मोदी राज्य के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। लोगों से मोदी को सुनने की अपील भी की।
विज्ञापन


श्रीनगर में 7 नवंबर को होने वाली प्रधानमंत्री की रैली से एक दिन पूर्व घाटी पहुंचे डॉ जितेंदर सिंह ने एक मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह पहली बार है कि राज्य में पीडीपी-भाजपा गठबंधन के बाद प्रधानमंत्री घाटी पहुँच रहे हैं और वह यहाँ एक पब्लिक रैली करेंगे।

उन्होने कहा कि मोदी के लिए जम्मू कश्मीर राज्य प्राथमिकता पर है। वह बाढ़ के बाद भी यहाँ पहुंचे थे। इतना ही नहीं उन्होने यहाँ के बाढ़ पीडि़तों का दुख साझा करने के लिए दीपावली का त्यौहार भी उन्ही के साथ घाटी में मनाया था। डॉ सिंह ने कहा कि वह हमेशा जम्मू कश्मीर को विकास के पथ पर देखना चाहते हैं जिसके लिए वह प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन


उन्होने लोगों से अपील की कि जिस तरह के विचार प्रधानमंत्री मोदी के हैं उसे ध्यान में रखते हुए लोग आगे आएं और उन्हें सुनने। डॉ सिंह ने लोगों को सन्देश देते हुए यह भी कहा कि उनकी उम्मीदें उच्च विचाराधीन हैं। वहीँ मोदी के दौरे के चलते अलगाववादियों पर कैसे गए शिकंजे को लेकर उन्होने कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर कोई भी विचार अपनी ओर से नहीं रखना चाहूँगा क्यूंकि यह मामला राज्य सरकार के क्षेत्राधिकार में है जिनकी जि़म्मेदारी रहती है पूरी सुरक्षा व्यवस्था को अंजाम देना।
विज्ञापन

समाज को एकजुट करें बुद्धिजीवी

उन्होंने कहा कि लेकिन ऐसा करने के पीछे भी उनके पास कोई ठोस कारण होंगे। एसपीओ और डेलीवेजरों को जबरन मोदी की रैली के लिए लाए जाने की लगाई जा रही अटकलों को पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होने कहा प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान भीड़ जुटाने को लेकर पहले भी कईं बयानबाजी हुई हैं लेकिन सच तो यह है कि वह जहाँ भी जाते हैं भीड़ आकर्षित कर लेते हैं।

यह काम है विपक्ष का इल्जाम तराशी करना। पुरूस्कार वापसी के मुद्दे को लेकर डॉ जितेंदर सिंह ने कहा कि मैं व्यक्तिगत तौर पर देश के बुद्धिजीवियों से अपील करना चाहता हूँ कि वह किसी भी पार्टी का पक्ष न लेते हुए विभाजित करने की बजाय समाज को एकजुट करने के लिए सामने आएं।

उन्होंने कहा कि एनडीए अटल बिहारी वाजपेई के दृष्टिकोण को आगे लेकर चल रही है। डॉ जितेंदर सिंह ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करीब 11.30 बजे श्रीनगर पहुंचेगे जिसके बाद वह करीब 12 बजे रैली को संबोधित करेंगे। रैली के बाद वह करीब 1 बजे से 1.30 तक चंदरकोट में रहेंगे जहाँ उन्होने बाघलिहार-2 पावर प्रोजेक्ट का उद्घाटन करना है जिससे बिजली की लंबे समय से लंबित मांग पूरी होगी। इसके बाद वह चार लेन सड़क परियोजना के दूसरे चरण का उद्घाटन कर करीब 4.30 पर वापिस रवाना होंगें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें