फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा के यूथ हॉस्टल को कोरोना केयर सेंटर बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए नगरोटा के यूथ हॉस्टल को 60 बिस्तर वाले कोविड केयर सेंटर में तब्दील कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से आने वाले संक्रमित यात्रियों को इसी केंद्र में रखा जाएगा। इसमें बिना लक्षण वाले मरीजों को ही रखा जाएगा।
विज्ञापन

गंभीर और लक्षण वाले मरीजों को जीएमसी और गांधीनगर अस्पताल में रखा जाएगा। इसके साथ जिले के अन्य पांच अस्पतालों का डाटा मंगवाया गया है, जिन्हें भविष्य में कोविड अस्पताल के रूप में बदलने की तैयारी की जा रही है। आठ माह बाद पहली बार यूथ हॉस्टल नगरोटा को दोबारा कोविड केयर सेंटर बनाने की नौबत आई है। वर्ष 2020 में भी मार्च में कोविड की दस्तक के बाद कई अस्पतालों और अन्य संस्थानों को कोविड केयर केंद्र के रूप में बदल दिया गया था। मंगलवार को विभागीय अधिकारियों ने यूथ हॉस्टल का दौरा कर चिकित्सा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर मिलने वाले संक्रमित यात्रियों को पहले सीडी कोविड अस्पताल लाया जाएगा। यहां उनकी स्क्रीनिंग करके तय किया जाएगा कि उन्हें किस अस्पताल में भेजा जाए। इसमें अगर पीड़ित अधिक गंभीर होगा तो उसे जीएमसी लेवल 1 अस्पताल, लक्षण मिलने पर गांधीनगर के नए जच्चा बच्चा अस्पताल और बिना लक्षण के पीड़ितों को यूथ हॉस्टल भेजा जाएगा।
अस्पताल प्रशासनों से लिया जा रहा डाटा
बिश्नाह, आरएस पुरा और कोट भलवाल अस्पताल प्रशासनों से डाटा लिया गया है। इसमें ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, सिलेंडर आदि का ब्योरा लिया गया है। इसके अलावा गांधीनगर के पुराने अस्पताल और एस्काम बत्रा अस्पताल से भी ब्योरा मांगा जा रहा है। इन पांचों अस्पतालों के ब्योरे को उच्चाधिकारियों के समक्ष भेजा जाएगा, जिसमें इन्हें कोविड अस्पताल बनाने की योजना है। इन अस्पतालों में अतिरिक्त चिकित्सा स्टाफ जुटाने के लिए भी काम किया जा रहा है। इन अस्पतालों में राउंड द क्लाक फिजिशियन और एनेथीसियासिस्ट की उपलब्धता होना जरूरी है। इसके लिए जीएमसी और दूसरे संस्थानों से बात चल रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि नगरोटा यूथ हॉस्टल को कोविड केयर केंद्र के रूप में बदला गया है।
विज्ञापन

जीएमसी में 59 पीड़ित भर्ती
कोविड लेवल 1 अस्पताल जीएमसी जम्मू में 59 कोविड मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें आधे से अधिक गंभीर हैं, जिन्हें आक्सीजन या वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसके अलावा गांधीनगर के नए जच्चा बच्चा कोविड अस्पताल में 162 बेडों पर 56, एस्काम बत्रा में 15, जीएमसी कठुआ में 4, नारायणा अस्पताल कटड़ा में 56 मरीज भर्ती हैं। संक्रमित मामलों में बिना लक्षणवाले करीब 95 फीसदी मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। लेवल 1 में गंभीर मरीजों को ही लिया जा रहा है, जबकि लेवल 2 में अधिकतर संक्रमित यात्रियों को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें