नगर निगम के खिलाफवर्जी विंग की टीम ने शनिवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में तीन परिसर पर ताला जड़ दिया। जबकि शहर के विभिन्न इलाकों में रेहड़ी, फड़ी और दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया गया है। नगर निगम के खिलाफवर्जी विंग की टीम ने पहली कार्रवाई गांधीनगर इलाके में की।
यहां निगम से अनुमति लिए बिना स्लैब डाली जा रही थी, जो जेएंडके कंट्रोल आफ बिल्डिंग आपरेशन एक्ट के खिलाफ थी। ऐसे में टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर परिसर को सील कर दिया। इसी तरह दूसरी कार्रवाई भी गांधीनगर इलाके में हुई। यहां पर भी एक प्लाट में कामर्शियल पर्पज से एक शटर फिक्स किया जा रहा था।
टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर परिसर पर ताला जड़ दिया। संबंधित लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन पुलिस पार्टी के साथ होने के कारण हल्ला नहीं होने दिया गया। तीसरा एक्शन निगम की टीम ने लास्ट मोड़ गांधीनगर में किया।
यहां बिना अनुमति के स्लैब डाली जा रही थी, टीम के सदस्यों को जानकारी मिली तो मौके पर जाकर देखा तो सूचना सहीं पाई गई। टीम ने यहां पर भी परिसर को सील कर दिया। टीम के सदस्यों ने आगे बढ़ते हुए गांधीनगर, त्रिकुटानगर सहित शहर के अलग-अलग इलाकों में अतिक्रमण हटाया और यातायात के लिए रास्ता खाली करवाया।